अफगानिस्तान : शादी समारोह में गोलाबारी, 20 मरे

काबुल, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दहसला जिले में सोमवार सुबह शादी समारोह के दौरान गोलीबारी में 20 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, जिला पुलिस प्रमुख गुलिस्तान खान ने बताया, “दहसला जिले के एक गांव में शादी समारोह में घर में मौजूद हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दी, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मृतकों में सभी आम नागरिक हैं।”

दहसला जिला काबुल से 160 किलोमीटर दूर उत्तर में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493