राहुल गांधी ने पंजाब में आतंकवादी हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के गुरदास जिले में एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की।

राहुल ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं गुरदासपुर में हुए आतंकवादी हमले की पुरजोर निंदा करता हूं। उम्मीद है कि स्थिति जल्द से जल्द नियंत्रण में आ जाएगी।”

उन्होंने लिखा, “मेरी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने हमले में अपनों को खोया है।”

पंजाब में गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में सोमवार सुबह हथियारबंद आतंकवादियों ने जम्मू जाने वाली एक बस पर हमला किया और फिर पुलिस थाने में घुस गए, जहां से वे निरंतर गोलीबारी कर रहे हैं। हमले में अब तक पांच लोगों के मारे जाने की सूचना है। सुरक्षा बल बाहर से उनका मुकाबला कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493