चाहता हूं बेटा सेना में जाए : अहमद खान

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ‘लकीर’, ‘फॉरबिडन लाइन्स’, ‘फूल एन फाइनल’ और ‘पाठशाला’ जैसी फिल्में बना चुके नृत्य निर्देशक से निर्देशक बने अहमद खान का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनके बेटों में से एक सेना में शामिल हो और देश की सेवा करे।

खान ने कहा, “मेरी हमेशा से इच्छा रही है कि मेरे परिवार का एक सदस्य देश की सेवा करे। अगर मुझे अपने देश के लिए कुछ करने का मौका मिलता है तो मैं चाहूंगा कि मेरे बेटों में से एक सेना या पुलिस में जाए और देश की सेवा करे। मैं यह तो नहीं जानता कि मेरे बेटे ऐसा करना चाहेंगे या नहीं, लेकिन मैं ऐसा चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं एक देशभक्त हूं और भविष्य में राजनीति में शामिल हुए बिना अपने क्षेत्र में रहकर ही जिस प्रकार भी संभव हो, देश की सेवा करूंगा। “

शेखर कपूर की ‘मिस्टर इंडिया’ में एक बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके अहमद ने कहा कि भारत का राष्ट्र गान उन्हें हमेशा प्रेरित करता है।

खान ने हाल ही में फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ के गीतों ‘सोच न सके’ और ‘दिल चीज तुझे दे दी’ पर अक्षय कुमार का नृत्य निर्देशन किया था।

खान फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म का निर्देशन भी करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493