चाहती हूं वह काम जिस पर गर्व हो : हिमर्षा

हांगकांग, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मॉडल और अभिनेत्री हिमर्षा वेंकटसामी का कहना है कि वह वही काम करना पसंद करेंगी, जिस पर उन्हें गर्व हो।

हांगकांग, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। मॉडल और अभिनेत्री हिमर्षा वेंकटसामी का कहना है कि वह वही काम करना पसंद करेंगी, जिस पर उन्हें गर्व हो।

हिमर्षा एक सफल मॉडल रही हैं और उन्होंने ‘आई हेट लव स्टोरीज’ और ‘रोर- द टाइगर्स ऑफ सुंदरबन’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में कदम रखा और उन्हें अब टेलीविजन शो ‘लाइफ में एक बार’ में देखा जाएगा।

हिमर्षा ने आईएएनएस को बताया, “मेरी फिल्म जगत में जाने की कोई योजना नहीं थी। अपनी पढ़ाई के दौरान, मैं पार्ट टाइम के लिए मॉडलिंग करती थी।”

उन्होंने कहा, “मैंने ड्रामा और थियेटर सीखा, क्योंकि मुझे अभिनय करना पसंद है। मैं कुछ भी कर सकती हूं, लेकिन मैं वह काम करना चाहती हूं, जिस पर मुझे गर्व हो।”

अभिनेत्री को छोटे पर्दे पर फॉक्स लाइफ के शो ‘लाइफ में एक बार’ में एक चर्चित प्रतियोगी के रूप में देखा जाएगा। यह शो हांगकांग में आयोजित होगा।

हिमर्षा से जब पूछा गया कि उन्हें ट्रेवल शो करने पर कैसा प्रतीत होगा, तो उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ऐसा शो करना चाहती थी और मुझे लग रहा है कि मैं एक सपना जी रही हूं। मैं इसी जगह पर जाना चाहती थी।”

मॉडलिंग के बारे में अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने कभी किसी चीज के लिए ना नहीं कहा।

टीवी शो ‘लाइफ में एक बार’ का प्रसारण 20 अक्टूबर से हर सोमवार और मंगलवार फॉक्स लाइफ पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493