‘प्रेम रतन..’ में बेटे को देखने को उत्साहित नितिन मुकेश

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नीतिन मुकेश के पाश्र्व गायक पिता नितिन मुकेश का कहना है कि वह अपने बेटे नील की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म में सलमान खान भी हैं।

नितिन मुकेश ने यहां अपने घर में गणेश उत्सव समारोह के दौरान कहा, “मुझे हमेशा से यकीन था कि नितिन शानदार कलाकार है और जब वह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेगा वह शानदार काम करेग। अब वह हमारे सबसे पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और पसंदीदा निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम कर रहा है।”

सूरज आर. बड़जात्या द्वारा निर्देशित ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सलमान खान, सूरज बड़जात्या के साथ लगभग 16 साल बाद काम कर रहे हैं।

इस फिल्म में सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493