चिकित्सक की अनुमति से ही खेलेंगे मेसी

वेबसाइट ‘याहू स्पोर्टस’ को दिए साक्षात्कार में मेसी ने कहा, “जब डॉक्टर मुझे कहेंगे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो गया हूं, मैं तभी मैदान पर लौटूंगा।”

बार्सिलोना के फारवर्ड खिलाड़ी को 26 सितम्बर को स्पेनिश ला लीगा में लेंस पाल्मास के साथ हुए मुकाबले के दौरान चोट लगी थी, जिसमें उनके बाएं घुटने का लिगामेंट क्षतिग्रस्त हो गया। मेसी की इस चोट को ठीक होने में दो महीने का समय लग सकता है।

अटकलें लगाई जा रही थीं कि मेसी जल्द ही ठीक हो जाएंगे और अर्जेटीना के कोच गेराडरे मार्टिनो ने मेसी का नाम ब्राजील और कोलंबिया के खिलाफ नवंबर में होने वाले साउथ अमेरिका जोन क्वालीफायर्स के लिए तय किया है।

मेसी ने कहा, “मैं हर दिन बेहतर होता जा रहा हूं। मैंने हमेशा कहा है कि मैं अपनी वापसी के लिए एक सही तारीख नहीं बता सकता, क्योंकि यह मुझ पर आधारित नहीं है।”

उन्होंने कहा, “एक खिलाड़ी के लिए घायल होना सबसे खराब है।”

अर्जेटीना का मुकाबला ब्यूनस आयर्स में 13 नवम्बर को ब्राजील से और चार दिन बाद कोलंबिया से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493