चिटफंड घोटाला : सीबीआई ने 10 जगहों पर छापे मारे

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने निजी कंपनी टॉवर इंफोटेक समूह के खिलाफ दिल्ली, ओडिशा, असम और पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 10 जगहों पर छापे मारे।

दिल्ली, ओडिशा और असम में एक-एक स्थान पर छापे पड़े। बाकी सात जगहें पश्चिम बंगाल में थीं।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि कंपनी के दफ्तरों के साथ ही प्रंबध निदेशक रामेंदु चट्टोपाध्याय और निदेशक उदयन बनर्जी तथा आर.के.बसु के घरों पर छापे मारे गए।

चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने 128 कंपनियों के खिलाफ 246 मामले दर्ज किए हुए हैं। इन कंपनियों में शारदा समूह, रोज वैली, यूनिपे टू यू, जीवन सुरक्षा, प्रयाग, अबिस असम ग्रुप कंपनी, बासिल इंटरनेशनल लिमिटेड और डैफोडिल ग्रुप ऑफ कंपनीज भी शामिल हैं।

इस वक्त पश्चिम बंगाल की कई निचली अदालतों में चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले चल रहे हैं। सीबीआई चाहती है कि इनकी सुनवाई के लिए कोलकाता में तीन विशेष अदालतों का गठन किया जाए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493