चित्रकूट उपचुनाव के लिए मतदान जारी

सतना, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले मेंचित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है। मतदान की रफ्तार शुरुआत में धीमी है।

इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, “सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। 257 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

इस दौरान 12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के नीलांशु चतुर्वेदी और भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी के बीच है।

चित्रकूट के विधानसभा क्षेत्र के एक लाख 98 हजार 122 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक लाख छह हजार 390 पुरूष, 91 हजार 730 महिला और दो थर्ड जेंडर उम्मीदवार हैं।

मतगणना 12 नवंबर को होगी।

आधिकारिक ब्यौरे के मुताबिक, चित्रकूट उपचुनाव में 385 ईवीएम के साथ 382 वीवीपैट मशीन भी लगाई गई हैं। वीवीपैट से मतदाता यह देख सकेंगे कि उन्होंने जो वोट दिया है, वह सही है या नही, इसके लिए उन्हें सात सेकंड का समय मिलेगा।

उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित इस विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीमा को सील कर दिया गया है, केंद्रीय अर्धसैनिक बल की नौ कंपनियों ने निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा का मोर्चा संभाला है। मध्यप्रदेश एसएएफ कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस बल को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन होने की वजह से चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र की सीट खाली हो गई थी।

बीते तीन चुनाव से प्रेम सिंह जीतते आ रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा ने पूरी ताकत झौंक दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493