चित्रकूट का नतीजा भाजपा में लोगों के अविश्वास का संकेत : अखिलेश

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि मध्य प्रदेश के चित्रकूट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार इस पार्टी के प्रति लोगों में बढ़ते अविश्वास और उनके प्रतिरोध का संकेत है और यही दृश्य गुजरात विधानसभा चुनाव में भी नजर आएगा।

सपा नेता ने भाजपानीत केंद्र सरकार पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा नोटबंदी को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि इनकी सच्चाई अब लोगों के सामने आ रही है।

अखिलेश ने कहा, “चित्रकूट में भाजपा की हार हवा के रुख का संकेत है। लोग अब जीएसटी और नोटबंदी की हकीकत समझ गए हैं। नतीजा लोगों में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास का संकेत है। भाजपा की हार की यह हवा अब गुजरात पहुंचेगी।”

चित्रकूट विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के निलांशु चतुर्वेदी ने भाजपा के शंकर दयाल त्रिपाठी को 14133 मतों से हराया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493