चिदंबरम की अंतरिम जमानत अवधि बढ़ी

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और उनके पुत्र कार्ति की एयरसेल-मैक्सिस सौदा मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत एक विशेष अदालत ने छह मई तक के लिए बढ़ा दी।

अदालत ने महीने में चौथी बार चिदंबरम की गिरफ्तारी से अंतरिम राहत अवधि बढ़ाई है।

अदालत ने इसके पहले 18 फरवरी को भी इसी तरह के आदेश जारी किए थे, जिसे बाद में आठ मार्च और फिर 25 मार्च और उसके बाद 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ईडी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कार्ति चिदंबरम को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से एयरसेल-मैक्सिस सौदे के लिए 2006 में कैसे मंजूरी मिल गई, जब उनके पिता केंद्रीय वित्तमंत्री थे।

ईडी ने 25 अक्टूबर, 2018 को मामले में एक आरोप-पत्र दाखिल किए थे, जिसमें उनका और कुछ अन्य लोगों के नाम थे।

पिछली जुलाई में सीबीआई ने 18 लोगों के खिलाफ एक और आरोप-पत्र दाखिल किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493