चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। पिछले महीने दाएं कंधे की सर्जरी करा चुके मेगास्टार चिरंजीवी अब अगले महीने अपने बाएं कंधे की सर्जरी करा सकते हैं।
अभिनेता के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि अगले सप्ताह दूसरी बेटी श्रीजा की शादी के बाद वह सर्जरी करा सकते हैं।
शादी के बाद वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होंगे।
चिरंजीवी (60) लगभग दो सालों से कंधे से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं।
सूत्र ने कहा, “जब उनके दाएं कंधे का इलाज हुआ था, तभी वह दूसरे कंधे का इलाज भी करना चाहते थे। लेकिन उन्हें इससे अलग सलाह दी गई।”
इस बीच, उनकी अगली तेलुगू फिल्म की शूटिंग को कुछ महीने आगे बढ़ा दिया गया है। यह तमिल फिल्म ‘कत्थी’ की रीमेक है।
dharmpath.com dharmpath