चिरंजीवी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो सकते हैं अमिताभ, आमिर

हैदराबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और आमिर खान शनिवार को मेगास्टार चिरंजीवी के 60वें जन्मदिन पर शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं।

चिरंजीवी के बेटे राम चरण शनिवार को यहां प्लस होटल में एक शानदार पार्टी का आयोजन करने वाले हैं, जिसमें अमिताभ और आमिर के भी पहुंचने की उम्मीद है।

राम चरण के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “अमिताभ जी और आमिर जी को निमंत्रण भेज दिया गया है, दोनों ने समारोह में भाग लेने की पुष्टि की है।”

सूत्र ने बताया, “बच्चन परिवार से चरण का करीबी रिश्ता है और जब उन्होंने व्यक्तिगत आमंत्रण दिया तो बच्चन जी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए झट से तैयार हो गए।”

सूत्र के मुताबिक वेंकटेश, नागार्जुन और जगपति बाबू जैसे तेलुगू अभिनेता भी पार्टी में शिरकत कर सकते हैं। इस मौके पर चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण भी मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493