नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दिकी अभिनीत आगामी फिल्म ‘मांझी-द माउंटनमैन’ में उनका अभिनय बेहद प्रेरणाप्रद है।
नवाजुद्दीन ने केजरीवाल को उनकी फिल्म की खास स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए धन्यवाद करते हुए एक ट्वीट किया था जिसकी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, “नवाज ‘मांझी-द माउंटनमैन’ में आपका अभिनय अद्भुत है। काफी प्रेरणादायक है।”
केजरीवाल और उनके सहयोगियों ने मंगलवार को राजधानी में ‘मांझी-द माउंटनमैन’ की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया।
केजरीवाल ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर लिखा, “मांझी-द माउंटनमैन’ बेहतरीन फिल्म है, पूरी तरह प्रेरणादायक। युवाओं को निश्चित रूप से यह देखनी चाहिए।”
केतन मेहता निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath