चिरंजीवी की 150वीं फिल्म के निर्देशक पुरी?

चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार पुरी जगन्नाथ अभिनेता-राजनेता चिरंजीवी की बहुप्रतीक्षित कमबैक फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं। यह चिरंजीवी के करियर की 150वीं फिल्म होगी। इसका नाम फिलहाल तय नहीं है।

चिरंजीवी अपने दो दशक से अधिक लंबे करियर में अबतक 149 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “पुरी इस प्रतिष्ठित फिल्म के शीर्ष दावेदार हैं। लेखक बी.वी.एस रवि ने कहानी लिख ली है। चिरंजीवी के बेटे राम चरण पिता की 150वीं फिल्म अपने घरेलू फिल्म बैनर के तले बनाएंगे।”

अभिनेत्री चार्मी कौर ने शनिवार को फिल्म के बारे में थोड़ी बेचैनी और बढ़ा दी।

उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “चीरू(चिरंजीवी)के सभी प्रशसंकों के लिए एक बहुत बड़ी पुष्ट खबर जल्द आ रही है। काश मैं इस खबर को लीक कर सकती।”

चार्मी और पुरी हाल में तेलुगू फिल्म ‘ज्योति लक्ष्मी’ के लिए एकजुट हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493