चिरंजीवी के साथ थिरकती नजर आएंगी कैथरीन ट्रेसा

चेन्नई, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैथरीन ट्रेसा को कथित तौर पर मेगास्टार अभिनेता चिरंजीवी के साथ आगामी तेलुगू फिल्म ‘कैदी नम्बर 150’ के एक गाने के लिए शामिल किया गया है।

इस गाने में उन्हें चिरंजीवी के साथ थिरकते देखा जाएगा। यह फिल्म तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कथथि’ की रीमेक है।

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “कैथरीन को करीब एक माह पहले इस गाने के लिए शामिल किया गया था। फिल्म बनाने वालों ने इसके लिए उन्हें ही चुना था और जब उनसे संपर्क किया गया, तो उन्होंने इस अवसर के लिए तुरंत हामी भर दी। यह एक आइटम गीत है और इसमें अभिनेत्री को चिरंजीवी के साथ थिरकते देखा जाएगा।”

इस गाने की शूटिंग होना अभी बाकी है। सूत्र ने कहा कि तारीख तय हो गई हैं और इसे हैदराबाद के सुंदर स्थानों पर शूट किया जाएगा।

सूत्र के अनुसार, निर्देशक वी.वी. विनायक का मानना है कि इस गाने से चिरंजीवी के प्रशंसक काफी खुश होंगे।

इस फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493