राजनाथ ने प्रधानमंत्री को घाटी के हालात की जानकारी दी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे और कश्मीर घाटी के हालात की जानकारी दी।

बाद में राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे और राज्य के हालात से अवगत कराया। “

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए राजनाथ सिंह ने सोमवार को कश्मीरी अलगाववादी नेताओं पर दौरे पर गए दल से बातचीत से इनकार करने पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका आचरण कश्मीरियत की भावना का अनादर है।

हिजबुल मुजाहिदीन के आंतकवादी बुरहान बानी के 8 जुलाई के सुरक्षा बलों द्वारा मारे जाने के बाद राज्य में फैले हिंसक अशांति के करीब दो महीने बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने राज्य का दौरा किया।

इस अशांति भरे हफ्तों में कम से कम 75 लोगों की मौत हो गई और 12,000 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कश्मीर में छह वर्षो में यह हताहतों की सबसे बड़ी संख्या है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493