चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर और रामचरण ने किया मतदान

हैदराबाद, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलुगू के लोकप्रिय फिल्म सितारे चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, रामचरण और अल्लु अर्जुन के अलावा कई सितारों ने गुरुवार को मतदान किया।

अभिनेता सुधीर बाबू, मंचु विष्णु, अमला अक्कीनेनी, संगीतकार एमएम कीरावाणी और फिल्म निर्माता एस.एस राजामौली जैसे कई सितारों ने लिए वोट डाला।

चिरंजीवी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। इनमें उनकी पत्नी, बेटे रामचरण और बहू उपासना कोनिडेला शामिल थीं। वहीं जूनियर एनटीआर अपनी मां और पत्नी के साथ नजर आए।

अभिनेता और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने विजयवाड़ा में मतदान किया।

वहीं अल्लु अर्जुन अकेले वोट डालते नजर आए।

मतदान के बाद राजामौली ने ट्विटर पर लिखा, “मेरी टीम के आधे से ज्यादा सदस्य मतदान के लिए अपने शहर और गांव जा चुके हैं। बढ़िया। मतदान करें। अगर आपको लगता है कि कोई पार्टी या प्रत्याशी कोई परिवर्तन नहीं ला सकता, तो नोटा को चुनें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493