तालिबान ने अफगानिस्तान में 60 ट्रक चालकों को अगवा किया

अयबाक (अफगानिस्तान), 11 अप्रैल (आईएएनएस)। तालिबान आतंकवादियों ने गुरुवार को अफगानिस्तान के सामनघान प्रांत में 60 ट्रक चालकों को अगवा कर लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक तालिबान आतंकवादियों ने सामनघन प्रांत के डारा-ए-सुफ से जुड़ी एक सड़ पर यात्रा कर रहे 60 ट्रक चालकों को अगवा कर लिया।

प्रांतीय काउंसिल हाजी राज मोहम्मद मेहदी ने कहा कि आतंकवादी अगवा चालकों को अज्ञात स्थान पर ले गए हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने इससे पहले ट्रक चालकों पर एक ट्रक के बदले 7000 अफगानी टैक्स लगाया था। उन्होने साथ भी कहा था कि अगर यह रकम नहीं दी गई तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता मोहम्मद हाशिम बायान ने इश बात की पुष्टि की है और कहा है कि पुलिस ने चालकों की सुरक्षा के लिए खोजी अभियान शुरू कर दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493