साइकोलॉजिकल थ्रिलर में जल्द नजर आएंगे अमिताभ और इमरान

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जल्द रूमी जाफरी निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता आनंद पंडित होंगे।

पंडित ने एक बयान में कहा कि, “बच्चन के साथ मेरी दोस्ती दो दशक पुरानी है। अब तक मैं किसी भी ऐसे अभिनेता से नहीं मिला जो उनकी तरह काम के प्रति समर्पित हो। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि ऐसे लीजेंड के साथ मुझे काम करने का मौका मिलेगा। फिल्म के विषय के अनुसार अमिताभ और इमरान का अभिनय कौशल हमें जीत जरूर दिलाएगा।”

वहीं बिग बी ने ट्वीट किया है , “काफी पहले लिया गया संकल्प, अब जाकर पूरा होगा.. अंतत: आनंद पंडित द्वारा निर्मित व रूमी जाफरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में इमरान हाशमी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।”

अमिताभ और इमरान इस फिल्म में पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493