चिली के स्ट्राइकर कानालेस बोटाफोगो को कह सकते हैें अलविदा

रियो डी जनेरियो, 31 जनवरी (आईएएनएस)। चिली के पूवर्ं स्ट्राइकर गुस्टावो कानालेस ब्राजील के फुटबाल क्लब बोटाफागो को अलविदा कह सकते हैं।

वह पिछले साल मई में युनिर्वसिदाद डे चिली से इस क्लब में आए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कानालेस ने क्लब के साथ करार करने के बाद अभी तक 11 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ एक ही गोल दागा है।

उनका 2016 का सत्र टखने में लगी चोट के कारण प्रभावित हुआ जिसकी सर्जरी उन्होंने अक्टूबर में कराई थी। वह अभी तक सर्जरी से पूरी तरह से उबरे नहीं हैं।

अखबार लांस न्यूज ने लिखा है कि कानालेस बोटाफोगो के कोच जाइर वेंतुरा की सूची में सासा और रोजर से पीछे हैं।

कानालेस ने 14 साल पेशेवर फुटबाल में बिताए हैं। उन्होंने इस दौरान रिवर प्लेटे और आर्सेनल दे सारांदी का प्रतिनिधित्व भी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493