कोलकाता, 31 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ई. अहमद के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के दौरान 78 वर्षीय अहमद की तबियत अचानक बिगड़ गई और वह गिर पड़े।
ममता ने ट्विटर पर लिखा, “ई.अहमद जी के अस्पताल में भर्ती होने के बारे में सुना। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”
अहमद संप्रग सरकार में विदेश राज्य मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और वर्ष 1991 से वह केरल के मलप्पुरम से लोकसभा सदस्य हैं।
दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत नाजुक है।
dharmpath.com dharmpath