राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 और अन्य रपटें पेश किए जाने के बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किए जाने के बाद अपराह्न् 12.56 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सभापति हामिद अंसारी ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफसंजानी, कश्मीर हिमस्खलन में मारे गए सैनिकों और अन्य के प्रति शोक प्रस्ताव पढ़ा और उसके बाद सदस्यों को सदन पटल पर अपने प्रस्ताव रखने को कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493