सैनटिआगो, 14 जनवरी (आईएएनएस)। चिली की फुटबाल टीम के कोच अर्जेटीना के जॉर्ज साम्पोली ने चिली छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह चिली को छोड़ कर नहीं जा रहे हैं।
ऐसी अटकलें थीं कि साम्पोली दक्षिण अमेरिका के किसी देश की राष्ट्रीय टीम के कोच का पद संभाल सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, साम्पोली ने चिली की राष्ट्रीय पेशेवर फुटबाल संघ (एएनएफपी) के संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं पिछले सात साल से चिली में हूं। मेरी जिंदगी चिली से ही जुड़ी है।मैं यहीं बसने की सोच रहा हूं।”
हाल ही में साम्पोली के करार के दस्तावेज लीक हो गए थे। उन्होंने इस घटना पर कहा था कि यह नेतृत्व में हुई गड़बड़ी का नतीजा है।
उन्होंने कहा, “मेरा करार लीक हो गया था जो कि नियमों का उल्लंघन है।”
उन्होंने सारी अटकलों को समाप्त करते हुए कहा, “यह सच नहीं है कि मैं चिली छोड़ रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath