चिली ने दोस्ताना मुकाबले में सर्बिया को हराया

ग्राज (ऑस्ट्रिया), 5 जून (आईएएनएस)। गिलेर्मो मारिपान की ओर से अंतिम कुछ मिनटों में किए गए गोल के दम पर चिली ने सर्बिया को एक दोस्ताना मुकाबले में 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच यह मैच ग्राज के मेरकुर एरीना में खेला गया।

इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच एक भी गोल नहीं हुआ और इस कारण पहला हाफ गोलरहित रहा।

इस दौरान, मैनचेस्टर युनाइटेड और विगान के स्ट्राइकर एंगेलो हेनरीक्वेज ने गोल करने का एक मौका गंवा दिया।

विश्व कप में क्वालीफाई करने में असफल रही चिली की टीम ने पहले हाफ में चिली को गोल करने का मौका नहीं दिया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच काफी संघर्ष देखा गया। इस दौरान, मौका पाते हुए गिलेर्मो ने 88वें मिनट में रोड्रिगेज की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर चिली का खाता खोला।

इस बढ़त को टीम ने मैच की समाप्ति होने तक बनाए रखा और अंत में 1-0 से जीत हासिल की।

सर्बिया को 14 जून से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए ग्रुप-ई में कोस्टा रिका, ब्राजील और स्विट्जरलैंड के साथ शामिल किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493