योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने बधाई दी (लीड-1)

लखनऊ, 5 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन पूरे उप्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई से जुड़े कई नेताओं ने मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उप्र के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उप्र को तरक्की के मार्ग पर ले जाने के लिए योगी जी का प्रयास बेहतर साबित हो रहा है। मैं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

उप्र के ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। योगी आदित्यनाथ को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को उत्तराखंड के पंचूर गांव में हुआ था। गढ़वाली राजपूत परिवार में जन्मे योगी के पिता नाम आनन्द सिंह बिष्ट और मां का नाम सावित्री देवी है।

योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। वह गोरखपुर के प्रसिद्घ गोरखनाथ मदिंर के महंत रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493