गोवा के विद्युत मंत्री को ब्रेन स्ट्रोक, मुंबई में ऑपरेशन (लीड-1)

पणजी, 5 जून (आईएएनएस)। गोवा के विद्युत मंत्री पांडुरंग मडकाईकर का मंगलवार को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने आईएएनएस को बताया, “पांडुरंग को ब्रेन स्ट्रोक आया। मैं गोवा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक के साथ उन्हें देखने जा रहा हूं। उनकी सर्जरी आज सुबह की गई।”

उत्तरी गोवा के कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह से बीते कई सप्ताह से उन पर उंगलियां उठाई जा रही थी।

भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को उत्तरी गोवा के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण विरोध प्रदर्शन किया था।

मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार देर रात पांडुरंग से बात कर बिजली कटौती एक घंटे से भी कम किए जाने को सुनिश्चित करने को कहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493