चिली में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन

सैंटियागो, 25 नवंबर (आईएएनएस)। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन पर घोषित अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर हजारों लोगों ने राजधानी के मध्य इकठ्ठा होकर महिला हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

संयुक्त राष्ट्र ने 25 नवंबर को मिराबल बहनों की स्मृति में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था। इन बहनों की डोमिनिक गणराज्य में राफेल ट्रजिलो की तानाशाही का विरोध करने पर 1960 में इसी दिन हत्या कर दी गई थी।

महिलाओं के प्रति हिसा के खिलाफ चिलियन नेटवर्क द्वारा शुक्रवार को आयोजित इस दो घंटे के मार्च में करीब पांच हजार लोग शामिल हुए। जिसके कारण शहर के मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बड़े पैमाने पर इकठ्ठा होकर एक स्वर में दुनिया के हर कोने के साथ ही चिली में लिंग आधारित हिंसा समाप्त करने का आह्वान किया।

प्रदर्शन के आयोजनकर्ताओं के मुताबिक, देश में अब तक कुल 61 महिला हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इसके अतिरिक्त 36 महिलाओं ने आत्महत्या कर ली।

चिली की महिलाओं ने कानून के अनुसार लिंग-आधारित हिंसा से संबंधित कानून में संशोधन करने का प्रशासन से आग्रह किया है। वर्तमान कानून केवल विवाह और रिश्तों के बीच हिंसा पर ही आधारित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493