यह लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा सौर संयंत्र है। इससे अधिकतम उत्पादन 246 मेगावाट पीक (एमडब्ल्यूपी) है।
इस संयंत्र का निर्माण स्पेन की ऊर्जा कंपनी ने 13 महीनों में किया। बिजली संयंत्र में 776,000 फोटोवोल्टिक मॉड्यूल्स हैं। इसका कुल सौर ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र 15 लाख वर्गमीटर से अधिक में है। इस परियोजना में लगभग 34.3 करोड़ डॉलर का निवेश हुआ है।
यह संयंत्र राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ा हुआ है। इस परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद प्रतिवर्ष 500 गीगावाट स्वच्छ बिजली उत्पादित होगी, जिससे चिली के 240,000 घरों की मांग पूरा होगी।
dharmpath.com dharmpath