सेंटियागो, 9 मई (आईएएनएस)। चिली में लैंगिक हिंसा को समाप्त करने की मांग को लेकर छात्राओं ने लगभग 12 विश्वविद्यालयों पर कब्जा जमा रखा है, और उनका यह आंदोलन चौथे हफ्ते में प्रवेश कर गया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ऑस्ट्राल विश्वविद्यालय और चिली विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल पर कब्जा जमाने वाली हजारों छात्राएं लैंगिक हिंसा के आरोपी प्राध्यापकों को ‘बचाने’ की कोशिशों के खिलाफ लामबंद हैं।
वालदिविया परिसर में लगाए गए एक बैनर पर लिखा है, “हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा से थक गए हैं, जहां स्कूल के कर्मचारियों के खिलाफ अनसुलझे आरोपों की एक श्रंखला मौजूद है।”
एक अन्य बैनर पर लिखा है, “हमें हमारे स्थानों पर उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और हिंसा का सामना करना पड़ता है और इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती।”
आधिकारिक लैंगिक हिंसा के आंकड़ों के अनुसार, 90 प्रतिशत महिलाओं को अपने जीवन में यौन उत्पीड़न से जुड़ी स्थितियों का समाना करना पड़ा है।
dharmpath.com dharmpath