लंदन, 9 मई (आईएएनएस)। पूर्व नंबर-1 महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने इसी महीने होने वाले इटेलियन ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। सेरेना ने इससे पहले मैड्रिड ओपन में भी नहीं खेलने का फैसला किया था।
सेरेना चार बार इटेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। यह टूर्नामेंट 14 से 20 मई के बीच खेला जाएगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सेरेना ने बीते गुरुवार को मैड्रिड ओपन से यह कहते हुए नाम वापस लिया था कि उन्हें क्ले कोर्ट पर खेलने के लिए अभी और तैयारी की जरूरत है।
23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने 2016 फ्रेंच ओपन के बाद से क्ले कोर्ट पर कदम नहीं रखा है। बच्चे के जन्म के कारण कई महीनों तक कोर्ट से दूर रहीं सेरेना ने मार्च में वापसी की थी और इंडियन वेल्स के तीसरे राउंड का सफर तय किया था जहां उन्हें उनकी बहन वीनस विलियम्स ने मात दी थी। इसके बाद वह मियामी ओपन में जापान की नाओमी ओसाका से हार गई थीं।
dharmpath.com dharmpath