चीनी अधिकारियों का स्कूलों में सुरक्षा का संकल्प

स्कूलों में सुरक्षा पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान शिक्षा मंत्री युआन गुइरेन ने देश भर के स्कूलों से छात्रों के बीच स्कूल में सुरक्षा को बढ़ावा देने, नियमित तौर पर आपात अभ्यास करने तथा संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता करने के लिए कहा है।

युआन ने कहा कि किंडरगरडस, प्राइमरी व सेकंडरी स्कूलों को पर्याप्त सुरक्षा बलों की भर्ती करनी चाहिए। उन्होंने स्कूल के अधिकारियों से स्कूल परिसरों व उसके आसपास सुरक्षा में खामियों को दूर करने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया।

उप लोक सुरक्षा मंत्री हुआंग मिंग ने स्कूलों से संबंधित अपराधों का दमन करने व स्कूली बसों में सुरक्षा निरीक्षण को बढ़ाने का संकल्प लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493