नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी नीत सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह चीनी आक्रमण को लेकर गंभीर नहीं है।
कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कहा, “एक तरफ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे पर जाते हैं और दूसरी तरफ हमने चीन का आक्रमण देखा। हमारी सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।”
माकन ने कहा, “आक्रमण के जवाब में हमारी सरकार ने इसे उल्लंघन करार दिया। जब आप खुद चीनी आक्रमण को कमतर आंक रहे हैं, तो फिर आप लड़ाई कैसे लड़ेंगे?”
उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो उन्हें समझना होगा कि ये चीनी आक्रमण हैं और इसपर ध्यान देना होगा। हमारी सरकार को कूटनीतिक तौर पर आक्रामक रुख अख्तियार करना होगा। लेकिन हमारी सरकार यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि यह आक्रमण है, वे इसे उल्लंघन बताते हैं।”
माकन ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही इसे आक्रमण मानने से इनकार कर चुके हैं। हमारी सरकार को किसी भी तरह के नतीजे के लिए जमीनी स्तर पर तैयार रहना चाहिए। वे केवल भाषण देने और सुनने में व्यस्त है।”
उन्होंने कहा, “जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया है, चाहे वह पाकिस्तान की सीमा हो या चीन की सीमा। दोनों तरफ से लगातार आक्रमण हो रहे हैं, घुसपैठिये आर रहे हैं और इनमें रिकॉर्ड इजाफा हुआ है।”
कांग्रेस नेता ने कहा, “लेकिन सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई जा रही, वह केवल बयान देने में व्यस्त हैं। सरकारी की तैयारी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया जा रहा। अगर सरकार ने सक्रिय उपाय किए होते, तो इतने आक्रमण सामने नहीं आते।”
उन्होंने कहा, “पहाड़ी क्षेत्रों में मौजूद सशस्त्र सेना को मिले बजट आवंटन को सही तरीके से खर्च नहीं किया गया।”
dharmpath.com dharmpath