चीनी कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिले मोदी

शंघाई, 16 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अलीबाबा के जैक मा सहित चीन की शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से यहां मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “मोदी ने सीईओ से कहा, ‘मैं आपसे यह कहने आया हूं कि भारत में विनिर्माण करें (मेक इन इंडिया)’।”

विदेश मंत्रालय के एक ट्वीट के अनुसार, “अलीबाबा के जैक मा ने मोदी से कहा कि मैं भारत को लेकर उत्साहित हूं। मैं मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया को लेकर उत्साहित हूं।”

एक अन्य ट्वीट के अनुसार, “लियांग वेनगेन ने कहा कि हम भारत को उम्मीद से देखते हैं, जहां जबर्दस्त कार्य बल और बड़ा बाजार है।”

प्रधानमंत्री के चीन दौरे का आखिरी पड़ाव शंघाई है, जहां से वह मंगोलिया के लिए रवाना होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493