रियो डी जेनेरियो, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील को 2002 में विश्व खिताब दिलाने वाले कोच लुइस फिलिप स्कोलारी चीन में प्रशिक्षण का काम शुरू कर सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक कई चीनी क्लब स्कोलारी को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं और इसी कारण ऐसा माना जा रहा है कि ग्रेमियो में अब स्कोलारी के कुछ ही दिन बचे हैं।
ग्रेमियो के साथ स्कोलारी का करार चार साल का है और अभी इस करार के समाप्त होने में दो साल बचे हुए हैं लेकिन ग्रेमियो ने स्कोलारी को आजाद करने की इच्छा जाहिर की है।
इस सम्बंध में मीडिया रिपोर्ट के बाद स्कोलारी के मित्र ब्राजीली पत्रकार जोआयो गार्सिया ने भी ट्विटर पर इसकी पुष्टि की है।
गार्सिया के मुताबिक कई चीनी क्लब स्कोलारी के सामने करोड़ों डॉलर का प्रस्ताव रखने को तैयार हैं।
dharmpath.com dharmpath