चोंगक्विंग (चीन), 11 फरवरी (आईएएनएस)। क्रोएशिया के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गोरान मिलोविक ने चीनी सुपर लीग क्लब चोंगक्विंग लिफान के साथ करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह करार तीन साल का है। डिफेंस लाइन के बेहतरीन खिलाड़ी माने जाने वाले मिलोविक इससे पहले क्रोएशियाई क्लब हाजदुक स्पिलिट के लिए 2012 से खेल रहे थे।
हाजदुक के लिए मिलोविक ने कुल 115 मैचों में चार गोल किए।
बीते साल नवम्बर में मिलोविक को राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने रूस के साथ हुए दोस्ताना मैच के साथ पदार्पण किया था।
चीनी क्लब ने मिलोविक के साथ करार को फायदेमंद सौदा करार दिया है। क्लब को इस बात की खुशी है कि चोंगक्विंग आने के एक दिन बाद से ही मिलोविक ने अभ्यास शुरू कर दिया।
dharmpath.com dharmpath