Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » चीनी क्लब ने दिखाई गांसो में रुचि

चीनी क्लब ने दिखाई गांसो में रुचि

रियो डी जेनेरियो, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी पाउलो हेनरिक्स गांसो चीन का रुख कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन की दूसरे दर्जे की फुटबाल टीम हेबेइ चाइना फारच्यून ने इस मिडफील्ड को 75 हजार डॉलर प्रति माह के वेतन का प्रस्ताव दिया है।

साओ पाउलो के लिए खेलने वाले गांसो का मौजूदा करार सितम्बर 2017 में समाप्त हो रहा है।

अगर गांसो यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे तो वह उन दर्जनों ब्राजीली फुटबाल खिलाड़ियों में शमिल हो जाएंगे, जो इन दिनों चीनी क्लबों के लिए खेल रहे हैं।

चीनी क्लब ने दिखाई गांसो में रुचि Reviewed by on . रियो डी जेनेरियो, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी पाउलो हेनरिक्स गांसो चीन का रुख कर सकते हैं।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन की दूसरे दर्जे रियो डी जेनेरियो, 15 जनवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के फुटबाल खिलाड़ी पाउलो हेनरिक्स गांसो चीन का रुख कर सकते हैं।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक चीन की दूसरे दर्जे Rating:
scroll to top