चीनी तेल कंपनी सिनोपेक के प्रमुख को 15 साल कैद

बीजिंग, 24 जनवरी (आईएएनएस)। चीन की एक अदालत ने देश की तेल व गैस कंपनी सिनोपेक समूह के पूर्व अध्यक्ष वांग तियानपू को भ्रष्टाचार के मामले में 15 साल कैद की सजा सुनाई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वांग को रिश्वत लेने और अपने रिश्तेदारों की मदद करने के आरोप में सितंबर 2015 में गिरफ्तार किया गया था और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

जियांग्शी प्रांत की नानचांग सिटी इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ने वांग पर 32 लाख युआन का जुर्माना लगाया और उनकी सारी अवैध कमाई जब्त करने का आदेश दिया था।

वांग ने 2003 से 2014 के बीच धनराशि और संपत्ति के रूप में कुल 3.34 करोड़ युआन (40 लाख डॉलर) की रिश्वत ली थी और साथ ही करीब 8,00,000 युआन (1,17,000 डॉलर) की अवैध संपत्ति जमा की।

अदालत ने कहा कि इनकी सजा कम कर दी गई है, क्योंकि सुनवाई के दौरान इन्होंने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया और अपने अपराधों पर खेद व्यक्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493