केन्या में बुधवार को बाल दिवस मनाया जा रहा है।
केन्या में चीनी राजदूत की पत्नी ली पिंग ने साम्रगियां अनाथ, बेसहारा बच्चों की देखभाल करने वाली संस्था थॉमस बर्नाडोस चिल्ड्रन्स होम के सुपुर्द किया।
ली ने कहा कि देखभाल और जिम्मेदारी लेना चीनी लोगों का एक गुण है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी चीनी कंपनियां केन्या के कई स्कूलों को सहायता पहुंचा चुकी हैं। यहां कई स्कूलों का निर्माण तथा स्कूल भवन का पुनर्निर्माण हुआ है।
उन्होंने कहा कि चीनी दूतावास इस बाल गृह का समर्थन जारी रखेगा।
थॉमस बर्नाडोस चिल्ड्रन्स होम की मुख्य प्रबंधक ने इसके लिए चीनी दूतावास का आभार प्रकट किया।
dharmpath.com dharmpath