राहुल को सौंप दे कांग्रेस की जिम्मेदारी : उमर

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस में राहुल गांधी को पार्टी में पूरी जिम्मेदारी दिए जाने की बढ़ती मांग के बीच नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी गुरुवार को इस मामले में देरी को लेकर सवाल खड़े किए।

उन्होंने राहुल को बागडोर सौंपे जाने की वकालत करते हुए कहा कि पार्टी के उपाध्यक्ष को अब बड़ी जिम्मेदारी सौंप देनी चाहिए।

उमर ने ट्विटर पर लिखा, “क्या कांग्रेस राहुल का पद जल्द बढ़ाए जाने की कहानियां बना-बनाकर थकी नहीं है? ये कहानियां पढ़ते-पढ़ते अब वर्षो हो गए हैं। अब बस यह काम कर डालिए और उन्हें अपने बूते आगे बढ़ने दीजिए।”

नेकां नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राहुल को इस माह के आखिर में पार्टी अध्यक्ष बनाया जाएगा।

लगातार ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं कि राहुल पार्टी अध्यक्ष व अपनी मां सोनिया गांधी के कंधों से अब यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने जा रहे हैं। सोनिया करीब 18 वर्षो से पार्टी की कमान संभाल रही हैं।

कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि राहुल को पार्टी की बागडोर अपने हाथ में ले लेनी चाहिए, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493