चीनी फिल्म ‘ट्र हीरोज’ में राहुल भट्ट मुख्य भूमिका में

मुंबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आ चुके अभिनेता राहुल भट्ट आगामी चीनी फिल्म ‘ट्र हीरोज’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

डू पेंगफई द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण जिन बैंग बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म एंड टेलीविजन मीडिया कंपनी करेगी।

राहुल ने बताया, “मैं इस फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हूं।”

अभिनेता ने कहा कि फिल्म के लिए वह मंदारिन सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म के लिए वर्तमान में मैं मंदारिन सीख रहा हूं और मार्शल आर्ट का भी प्रशिक्षण ले रहा हूं।”

राहुल ने कहा कि वह उन निर्देशकों के आभारी हैं जिन्होंने उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493