Sunday , 5 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में गर्मी बढ़ी

मप्र में गर्मी बढ़ी

भोपाल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही धूप चुभन पैदा करने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटो के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सबसे गर्म खरगोन रहा, जहां पारा 42 डिग्री को छू गया।

भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री, इंदौर का 40.4 डिग्री, ग्वालियर का 41.2 डिग्री और जबलपुर का 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मप्र में गर्मी बढ़ी Reviewed by on . भोपाल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही धूप चुभन पैदा करने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के द भोपाल, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह से ही धूप चुभन पैदा करने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के द Rating:
scroll to top