शनिवार को शिक्षा एवं राज्य जातीय मामलों के आयोग की ओर से आयोजित एक शिक्षा सम्मेलन में 323 उच्च शिक्षा संस्थान के प्रतिनिधियों ने दाखिला विस्तार को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य 2016 से 2020 के बीच शिंजियांग के विद्यार्थियों की दाखिला संख्या को बढ़ाकर 10,000 करना है। एक साल पहले शिंजियांग से दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 6,800 थी।
उप शिक्षा मंत्री झू झीवेन ने उरुमकी में आयोजित एक बैठक में कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिंजियांग में जातीय प्रतिभा के शिक्षा के स्तर को सुधारना है।
जातीय मामलों के आयोग के उप-निदेशक चेन गैहू ने कहा कि यह कार्यक्रम शिंजियांग में जातीय अल्पसंख्यक समूहों के शिक्षा अधिकारों के संरक्षण में मदद करता है।
शिंजियांग में हालांकि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल जरूरत के हिसाब से पर्याप्त हैं।
dharmpath.com dharmpath