दक्षिणी शहर शेनझेन के सीमाशुल्क विभाग के मुताबिक, जनवरी से नवंबर 2015 के दौरान चीन निर्मित नागरिक ड्रोनों का निर्यात 2.7 अरब युआन (41.2 करोड़ डॉलर) रहा, जो साल 2014 की समान अवधि की तुलना में 9.2 गुना अधिक है। चीन निर्मित नागरिक ड्रोनों का 99 प्रतिशत निर्यात शेनझेन से होता है।
शेनझेन की प्रौद्योगिकी कंपनी डीजेआई की वैश्विक नागरिक ड्रोन बाजार में भागीदारी लगभग 70 प्रतिशत है।
सीमाशुल्क विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका और यूरोप ले जाने से पहले 43 प्रति नागरिक ड्रोन हांगकांग भेजे गए। करीब 18 प्रतिशत ड्रोन सीधे अमेरिका को निर्यात होते हैं।
नागरिक ड्रोन का इस्तेमाल सुरक्षा और कृषि में किया जाता है।
dharmpath.com dharmpath