वू ने यह टिप्पणी वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला करने की रणनीति पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान की।
वू ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को पेट्रोलियम, सांस्कृतिक अवशेषों और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से आतंकवादियों की धन ऊगाही रोकने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने आतंकवादी संगठनों को कट्टरपंथी विचारों के प्रसार, लोगों की भर्ती और आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए इंटरनेट का उपयोग करने से रोकने के लिए साइबर स्पेस के नियमों को मजबूत करने का आग्रह किया।
193 सदस्यीय महासभा की इस बैठक में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकवाद का मुकाबला करने की रणनीति पर एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें सभी सदस्य राज्यों से आतंकवाद के लिए किसी भी प्रकार की सहिष्णुता न बरतने का आग्रह किया गया।
dharmpath.com dharmpath