‘बेफिक्रे’ की शूटिंग खत्म हुई

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार आदित्य राय चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म के साथ वह सात साल बाद वापसी कर रहे हैं।

फिल्म के मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार को पूरी टीम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

इसका शीर्षक उन्होंने लिखा, “‘बेफिक्रे’ की शूटिंग खत्म हुई।”

फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी फिल्म की तस्वीर साझा की गई है, जिसका शीर्षक लिखा गया, “‘बेफिक्रे’ की शूटिंग पूरी हुई।”

वाणी कपूर अभिनीत फिल्म नौ दिसंबर को रिलीज होगी।

फिल्म का फर्स्ट लुक अप्रैल में जारी हुआ। पोस्टर में रणवीर और वाणी लिप-लॉक करते दिखाई दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493