चीनी, रूसी आपात चिकित्सा टीमों को डब्ल्यूएचओ का प्रमाण-पत्र

इएमटी पर डब्ल्यूएचओ के कार्यो का नेतृत्व करने वाले इयान नॉर्टन ने कहा, “हमारा मानना है कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सबसे अच्छी प्रतिक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर होती है और इस संबंध में देश की सबसे अच्छी क्षमता का प्रदर्शन तब होता है जब वह इसे अपने देश में ही फैलने से रोक दे और दूसरे देशों में नहीं फैलने दे।”

उन्होंने कहा, “यह पेशेवर दल हैं और अपने ही देशों में बसे हुए हैं। जरूरत पड़ने यह आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी देशों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।”

इस वक्त 25 देशों के करीब 67 चिकित्सा दल डब्ल्यूएचओ के मानकों पर खरा उतरने की कोशिश में हैं। आने वाले तीन वर्षो में आपात टीमों की यह संख्या करीब 200 हो सकती है।

ईएमटी स्वास्थ्य पेशेवरों का एक समूह है, जो प्रभावित आबादी को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों को सहयोग प्रदान करता है।

शंघाई ईस्ट हॉस्पिटल से चीन की ईएमटी में 200 सदस्य शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493