‘सुल्तान’ की शूटिंग के समय रो पड़े थे सलमान

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को ‘सुल्तान’ का ट्रेलर लॉन्च किया था। उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सबसे मुश्किल काम लंगोट पहनना था और उसे पहनकर चलते समय वह रो पड़े थे।

सलमान ने संवाददाताओं को बताया, “सबसे मुश्किल काम लंगोट पहनना था। अब मुझे समझ आया कि अभिनेत्रियों को स्विम सूट पहनने में किस मुश्किल से गुजरना पड़ता है। जब मुझे बताया गया था कि मुझे लंगोट पहनना पड़ेगा, मुझे लगा कि मैं यह आसानी से कर लूंगा। लेकिन जब मैं वहां पहुंचा, वहां 5,000 लोगों की भीड़ थी और मुझे लगा कि मैं किसी हाल में यह नहीं कर पाऊंगा। जब मैं वैनिटी वैन से निकल रहा था, मैं रो पड़ा। मुझे बेहद शर्मिदगी महसूस हो रही थी।”

सलमान ने कहा, “मुझे अपनी शर्ट उतारते हुए कभी शर्म महसूस नहीं हुई, लेकिन यह सबसे मुश्किल काम था।”

अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म में अनुष्का शर्मा भी हैं। फिल्म में सलमान एक पहलवान की भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493