दिल्ली में सुबह बदली, बारिश

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह बदली छाई रही। कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हुई तो कहीं सिर्फ बूंदाबादी दर्ज की गई।

विभिन्न इलाकों में बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलीं। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बारिश तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।”

अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई।

यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493