लूंग एयर एयरलाइंस की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि किफायती विमान सेवा कंपनी की उड़ान संख्या जीजे8823 विमान ने सुबह 7.07 बजे झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगझोऊ से उड़ान भरी थी। यह युन्नान प्रांत के स्वायत्त क्षेत्र सिशुआंगबन्ना दाई जा रहा था। उसी दौरान विमान में एक उत्पाती चूहा दिखा।
एयरलाइंस की ओर से कहा गया कि इसकी जांच की जा रही है कि चूहा विमान में कैसे पहुंचा।
चूहे विमान नियंत्रण प्रणाली के लिए एक बहुत बड़ा खतरा हो सकते हैं, क्योंकि वे इलेक्ट्रिक तारों को कुतर देते हैं।
सूत्रों के हवाले से कहा गया कि चूहा संभवत: कैटरिंग वैन या अन्य सामान का पीछा करते-करते विमान में पहुंचा होगा।
एयरलाइंस कर्मियों ने विमान में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।
dharmpath.com dharmpath