पर्यावरण संरक्षण मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय के पर्यावरण निगरानी प्रभाग के प्रमुख लुओ यी ने बताया कि बीजिंग, तियानजिन और चीन के हेबेई प्रांत के 11 मुख्य शहरों में साफ आसमान देखने को मिला है। इस साल जनवरी से जून के बीच यहां हवा की गुणवत्ता ‘अच्छी’ देखी गई, जो 2015 की पहली छमाही की तुलना में बेहतर है।
बीजिंग में हवा की गुणवत्ता 58.8 प्रतिशत रही, जो सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत अंक अधिक है। वहीं, धुंध का कारण बनने वाली महीन कणिका तत्व (पीएम2.5) का घनत्व औसतन 64 मिलीग्राम रहा, जो सालाना आधार पर 17.9 प्रतिशत कम है।
हालांकि हवा के सबसे खराब गुणवत्ता वाले 10 शहरों से छह अब भी हेबेई में हैं।
dharmpath.com dharmpath